मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Expressway: हरियाणा से यूपी तक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण, 43 गांवों को रोजगार और विकास का मिलेगा बड़ा तोहफा

On: November 12, 2025 3:57 PM
Follow Us:
New Expressway: हरियाणा से यूपी तक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण, 43 गांवों को रोजगार और विकास का मिलेगा बड़ा तोहफा

 New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए एक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह नया एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनेगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरियाणा की यात्रा आसान हो जाएगी। खासतौर पर अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों से गुरुग्राम तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही सुगम हो जाएगा।

यह नया राजमार्ग यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल सेक्शन और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को जोड़ने का काम करेगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा समिति ने प्रतिभावन विद्यार्थियों व जन प्रतिनि​धियों को किया सम्मानित

इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। खासकर सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की दूरी अब लगभग एक घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के इलाकों में भी आने-जाने में आसानी होगी।

राजमार्ग के निर्माण के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की जमीन का उपयोग किया जाएगा। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य कई गांवों की जमीन भी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें  Railway News: जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर सहित छह रूटों की 100 ट्रेने होगी रद्द, जानिए क्यों

इस नए एक्सप्रेसवे के बनने से ना सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि नोएडा से गुरुग्राम के बीच जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के कारण व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

नए एक्सप्रेसवे से स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और क्षेत्र की समृद्धि में वृद्धि होगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी का स्तर और बेहतर हो जाएगा, जो विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें  RBI Update: RBI का बड़ा फैसला! अब लोन लेने के लिए इतना होना चाहिए सिबिल स्कोर

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now