Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में इस महीने आएगी लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

On: March 21, 2026 11:53 PM
Follow Us:
Haryana

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार समय-समय पर महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए नई योजनाएं शुरू करती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है लाडो लक्ष्मी योजना। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

सरकार ने घोषणा की है कि लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 2100 रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। सरकार का मानना है कि यह आर्थिक सहायता महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल हरियाणा की स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। सरकार का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन करने वाली महिला का कोई सरकारी नौकरी या पेंशन योजना से संबंध नहीं होना चाहिए। क्योंकि इस योजना का मुख्य उद्देशय गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना है।

योजना की शुरुआत को लेकर उठे सवाल

हरियाणा सरकार ने अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। लेकिन अब तक सरकार इस योजना को शुरू नहीं कर पाई है। इस योजना की शुरुआत को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।

विधानसभा में हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा ने सरकार से इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस योजना का लाभ महिलाओं को कब तक मिलेगा और यह योजना अभी तक शुरू क्यों नहीं हुई।

इसके जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना को जल्द ही लागू करेगी और पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लाभार्थियों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि इस योजना की घोषणा को 5 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी लाभार्थी को इसका फायदा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब माँगा कि आखिर कब तक इस योजना की राशि महिलाओं को मिलनी शुरू होगी।

सरकार के अनुसार, योजना को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि सरकार केवल घोषणा कर रही है, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर इस योजना को लागू नहीं किया गया है।

बीजेपी सरकार की तरफ से इस पर सफाई देते हुए कहा गया कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का कहना है कि योजना को लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

सरकार ने कहा कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। महिलाओं को इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now