Ramlila News: राम ने उठाया धनुष तो तालियों से मची गडगडाहत

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:
राम ने उठाया धनुष तो तालियों से मची गडगडाहत

धारूहेड़ा : जय बाबा सैय्यद ट्रस्ट रामलीला क्लब धारूहेड़ा में मंगलवार रात को सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। रामायण प्रसंग पर आधारित इस धार्मिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।Ramlila News

रामलीला के इस मंचन में भगवान राम द्वारा शिवधनुष तोड़ने और सीता स्वयंवर की कथा का जीवंत चित्रण किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।Ramlila News

इस मंचन में राम का किरदार राहुल रंगा ने निभाया, जबकि लक्ष्मण की भूमिका रोहित सैनी ने की। विश्वामित्र के रूप में सुनील नागर, जनक के रूप में सुब्बे सिंह और सीता की भूमिका प्रेम शर्मा ने निभाई। रावण के रूप में विशाल शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी।

वहीं परशुराम की भूमिका में गौरव पनवाल नजर आए। हर्ष, लीला छोटी, सौरव, बॉबी, कुनाल मेहरा और अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now