Shardiya Navratri 2025 : जानिए किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा ?

On: March 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:
Shardiya Navratri 2025 : जानिए किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा ?

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व इस बार 22 सितंबर से आरंभ हो रहा है और 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ संपन्न होगा। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा का विधान है।Shardiya Navratri 2025

 

मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और शक्ति के प्रथम स्वरूप के रूप में पूजी जाती हैं। इन्हें माता पार्वती का अवतार भी माना जाता है। भक्त इस दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) कर मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं।Shardiya Navratri 2025

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना करने से जीवन की हर कठिनाई दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मां शैलपुत्री का वाहन बैल है और इनके हाथों में त्रिशूल व कमल सुशोभित रहते हैं। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से मानसिक शांति और आत्मबल की प्राप्ति होती है।Shardiya Navratri 2025

इस बार नवरात्रि का आरंभ सोमवार को हो रहा है, जिसे बेहद शुभ माना गया है। देवी भागवत महापुराण के अनुसार जब नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ होती है तो माता हाथी पर सवार होकर आती हैं। यह संयोग देश और समाज के लिए शुभफलदायी होता है।Shardiya Navratri 2025

माना जाता है कि हाथी पर आगमन से कृषि में वृद्धि और धन-समृद्धि का विस्तार होता है। वहीं, नवरात्रि का समापन गुरुवार को होगा, जिसका अर्थ है कि मां दुर्गा मनुष्य की सवारी कर विदा लेंगी। इसे भी सकारात्मक संकेत माना जाता है, जिससे समाज में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बढ़ेगा।

👉 पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने वाले भक्तों को धैर्य, संयम और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। इस दिन व्रत रखने और मां का ध्यान करने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।Shardiya Navratri 2025

नवरात्रि 2025 किस दिन कौनसी देवी की पूजा करें?Shardiya Navratri 2025
1) नवरात्रि पहला दिन 22 सितंबर 2025 : मां शैलपुत्री की पूजा
2) नवरात्रि दूसरे दिन 23 सितंबर 2025 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
3) नवरात्रि तीसरे दिन 24 सितंबर 2025 : मां चंद्रघंटा की पूजा
4) नवरात्रि तीसरे दिन 25 सितंबर 2025 : मां चंद्रघंटा की पूजा
5) नवरात्रि चौथा दिन 26 सितंबर 2025 : मां कूष्माण्डा की पूजा
6) नवरात्रि पांचवां दिन 27 सितंबर 2025 : मां स्कंदमाता की पूजा
7) नवरात्रि छठा दिन 28 सितंबर 2025 : मां कात्यायनी की पूजा
8) नवरात्रि सातवां दिन 29 सितंबर 2025 : मां कालरात्रि की पूजा
9) नवरात्रि आठवा दिन 30 सितंबर 2025 : मां महागौरी सिद्धिदात्री की पूजा
10) नवरात्रि नौवां दिन 1 अक्टूबर 2025 : मां सिद्धिदात्री की पूजा
11 ) नवरात्रि दसवा दिन 2 अक्तूबर 2025 : विजयदशमी  Shardiya Navratri 2025

बता दें कि इस बार नवरात्रि में तृतीया तिथि दो दिन लग रही है। इसलिए 24 और 25 सितंबर दोनों ही दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी।Shardiya Navratri 2025

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now