UGC ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची, कहीं आपके बच्चे तो नहीं पढ रहे है यहां

On: March 21, 2026 7:13 PM
Follow Us:
UGC

UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इतना ही नहीं आयोगा ने सूची जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) ने देशभर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम भी दिए तकि छात्रा में इनमें दाखिला नहीं लें।

बता दे कि फरीदाबाद में संचालित ‘मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी’ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी घोषित कर दिया है। UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान विश्वविद्यालय होने का दावा करते हैं, लेकिन इन्हें डिग्री प्रदान करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।UGC

जानिए कहां कितने फर्जी विश्वविद्याल:UGC

दिल्ली: 12
उत्तर प्रदेश : 4,
केरल: 2
महाराष्ट्र: 2
पश्चिम बंगाल: 2
पुडुचेरी : 2
आंध्र प्रदेश : 2
कर्नाटक : 2
हरियाणा :1
राजस्थान :1
झारखंड :1
अरुणाचल प्रदेश :1

UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की मान्यता की जांच करें।

  • AICTE/PCI/BCI जैसे नियामक निकायों की स्वीकृति की पुष्टि करें (यदि लागू हो)।
  • केवल आधिकारिक पोर्टल और मान्यता प्राप्त स्रोतों से ही जानकारी लें।
  • हरियाणा के छात्रों और अभिभावकों के लिए यह मामला एक चेतावनी है कि प्रवेश से पहले संस्थान की वैधता की पूरी जांच करें, ताकि भविष्य में डिग्री और करियर से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now