Rewari News : धारूहेड़ा: मसानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती गंगा देवी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में सफल रहे छात्र हेमंत और नमन को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।Ration card new rule: अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने किया ऐलान
इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी मेहनती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। साफ जाहिर है गांवों में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों मे पढाई का कमी नहीं है जिसका रिजल्ट आपने सामने है।Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
कार्यक्रम में विज्ञान अध्यापिका श्रीमती पूनम ने विद्यार्थियों को लेखन सामग्री जैसे रजिस्टर और पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य योगेश शास्त्री, दौलत राम, मधु, रीना, अंजना, पूनम यादव और श्रीमती ममता रानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद Rewari News

















