Fire In Delhi: दिल्‍ली के द्वारका में दिखा खौफनाक मंजर, आग लगने से बालकोनी से कूदे, तीन की मौत

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Fire In Delhi:  दिल्ली के द्वारका में एक बडा हादसा हो गया है। मंगलवर को एक इमारत में आग लग गई। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

बचने के लिए, चली गई जान: बता दे आग से बचने के लिए एक ही परिवार के तीन लोगों (2 बच्चे और एक पिता) ने बालकनी से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Fire In Delhi

दिल्ली दमकल ने बतया कि द्वारका इलाके के सेक्टर 13 के सबद अपार्टमेंट मे आग लग गई। पहले इसमें ही 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद खबर आई कि दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए।

इतना ही उनके पिता यश यादव (उम्र 35 साल) भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी IGI अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now