Delhi Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

On: March 21, 2026 10:54 PM
Follow Us:

Delhi Encounter:  दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, ये दोनों अपराधी छावला इलाके में एक व्यापारी के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के मामले में वांछित थे। पुलिस को इनकी तलाश थी और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही यह एनकाउंटर किया गया।Delhi Encounter

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई से दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आपराधिक मामले को सुलझाया है और नंदू गैंग को एक और झटका दिया है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now