Delhi Blast: एतिहासिक लाल किले के पास कार में भंयकर ब्लास्ट, चिथडे उडे

On: March 21, 2026 10:39 PM
Follow Us:

 

Delhi Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। बता दें कि इस विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कार में हुए धमाक के बाद कार मे आग लग वही जिसके बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।Delhi Blast

 

 

 

सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट: बता दे दिल्ली में एतिहासिक लाल किले के पास हुई आगजनी की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर जले हुए वाहनों का मलबा बिखर गया। फिलहाल दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

 

 

 

धमाके के वक्त दृश्य बेहद भयावह था। लोगों ने बताया कि “मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना, मैं तीन बार गिरा, ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।” अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह विस्फोट सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

 

धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाकर भागने लगे। वहीं कुछ लोग ब्लास्ट के फोटो और वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत इलाके को कॉरडन (घेराबंदी) कर लिया और आम लोगों को दूर किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now