मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railways: हरियाणा से खाटूश्याम धाम तक सफर होगा आसान, देवउठनी एकादशी पर रेलवे की दो स्पेशल ट्रेनें तैयार

On: October 29, 2025 3:44 PM
Follow Us:
Indian Railways: हरियाणा से खाटूश्याम धाम तक सफर होगा आसान, देवउठनी एकादशी पर रेलवे की दो स्पेशल ट्रेनें तैयार

Indian Railways: हरियाणा से खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने देवउठनी एकादशी के खास अवसर पर दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह फैसला उन लाखों भक्तों के लिए किया गया है जो हर साल इस पावन मेले में शामिल होते हैं।

पहली स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से फुलेरा तक

पहली स्पेशल ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन रात साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से कुरुक्षेत्र के लिए 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगी और शाम 9.50 बजे फुलेरा से रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में कुल 18 जनरल कोच होंगे जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे।

दूसरी स्पेशल ट्रेन फुलेरा से शकूरबस्ती तक

दूसरी ट्रेन नंबर 09713 फुलेरा से शकूरबस्ती के बीच 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10.40 बजे फुलेरा से रवाना होकर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 7 बजे चलेगी और रात ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सुविधा

यह ट्रेनें रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट पर ठहरेंगी। इसमें 14 जनरल कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इस निर्णय से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और भीड़ पर भी नियंत्रण रहेगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now