मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: कंट्रोल एरिया महेश्वरी में अवैध निर्माण जारी, डीटीपी की चुप्पी पर उठे सवाल

On: December 30, 2025 3:14 PM
Follow Us:
कंट्रोल एरिया महेश्वरी में अवैध निर्माण जारी, डीटीपी की चुप्पी पर उठे सवाल

Dharuhera News: धारूहेड़ा: महेश्वरी क्षेत्र में घोषित कंट्रोल एरिया के बावजूद अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नियमों के अनुसार कंट्रोल एरिया में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद यहां खुलेआम निर्माण कार्य जारी है। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर प्लॉटिंग, पक्के मकान और व्यावसायिक निर्माण तेजी से हो रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

बता दे कि महेश्वरी क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली लोग नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करवा रहे हैं। कई मामलों में निर्माण कार्य दिनदहाड़े चल रहा है, लेकिन न तो डीटीपी विभाग की ओर से कोई नोटिस जारी किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसको लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार मामला फाइलों तक ही सिमट कर रह गया।Dharuhera News

यह भी पढ़ें  Rewari News: बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ हाथापाई, 13 दिन बाद मामला दर्ज

नियमानुसार कंट्रोल एरिया में निर्माण से पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद बिना नक्शा पास कराए भवन खड़े किए जा रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर किसके दबाव में डीटीपी विभाग चुप्पी साधे हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now