मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ambani gold Collection: अंबानी परिवार के पास कितने करोड़ के गहने हैं, जानिए पूरी जानकारी

On: June 10, 2025 3:43 PM
Follow Us:
How many crores worth of jewellery does the Ambani family have Know the full details

Ambani gold Collection: एशिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक अंबानी परिवार न सिर्फ अपने कारोबार, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे फैशन स्टेटमेंट के लिए भी सुर्खियों में रहता है। चाहे नीता अंबानी के पारंपरिक गहने हों या ईशा अंबानी के खूबसूरत गहनों की पसंद, सब कुछ इसकी भव्यता की मिसाल है। नीता अंबानी से लेकर बहू और बेटी ईशा तक, अंबानी परिवार के पास करोड़ों के गहने हैं। 200 करोड़ के बाजूबंद से लेकर 450 करोड़ के हार तक अंबानी परिवार के पास हैं, तो आइए जानते हैं इस परिवार के पास कितने करोड़ के गहने हैं?Ambani gold Collection

यह भी पढ़ें  Accident: दो कारों मे भिंडत, दंपति सहित छह की मौत, छाया मातम

नीता अंबानी का बाजूबंद 200 करोड़ का
मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले के दौरान नीता अंबानी ने जो बाजूबंद पहना था, वह कोई आम गहना नहीं था। इसका डिजाइन मुगल काल की शाही कारीगरी को दर्शाता है। माना जाता है कि यह गहना शाहजहां के परिवार से जुड़ा है। हीरे जड़े इस बाजूबंद की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ईशा अंबानी का 167 करोड़ रुपये का नेकलेस

अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी अपने ग्लैमर और क्लासी फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। उनके पास बेहद खूबसूरत और सिंपल दिखने वाला डायमंड नेकलेस है, जिसकी कीमत करीब 167 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें  Delhi: दशकों पुराना गगन नदी पुल अब इतिहास! दिल्ली रोड पर शुरू होगा नए पुल का निर्माण इस हफ्ते से

राधिका मर्चेंट का कीमती चोकर

अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी ने उनकी शादी के मौके पर हीरे और मोतियों से बना एक शानदार चोकर गिफ्ट किया था। हालांकि इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह निश्चित रूप से करोड़ों में है।

अनंत अंबानी की 54 करोड़ रुपये की घड़ी Ambani gold Collection

अनंत अंबानी के पास पाटेक फिलिप की एक खास घड़ी है, जिसके दोनों तरफ डायल है और इसका डिजाइन काफी जटिल है। इस घड़ी की कीमत करीब 54 करोड़ रुपये है और इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें   Beer Scotch Price: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी राहत! अब ब्रिटेन की बीयर और स्कॉच मिलेगी 75% सस्ती मिलेगी

आकाश अंबानी से मिला 13.2 करोड़ रुपए का ब्रोच
अनंत अंबानी की सगाई पर आकाश अंबानी ने उन्हें कार्टियर का एक शानदार ब्रोच गिफ्ट किया, जो 18 कैरेट सोने से बना है और हीरे और कीमती पत्थरों से जड़ा हुआ है। इसकी कीमत करीब 13.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।Ambani gold Collection

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now