मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Flying Officer: हरियाणा की बेटी बनी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, जानें सफलता की कहानी

On: June 18, 2025 12:32 PM
Follow Us:
Haryana's daughter becomes a flying officer in the Indian Air Force

Flying Officer : जींद की बेटी तनु ढांडा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर इतिहास रच दिया है। उसने अखिल भारतीय स्तर पर पांचवां रैंक हासिल किया है। तनु के जींद पहुंचने पर सेक्टर-9 में उसका भव्य स्वागत किया गया। तनु का पैतृक गांव हिसार के मिर्जापुर है और फिलहाल वह जींद के सेक्टर-9 में रहती है।Flying Officer

तीसरे प्रयास में हासिल की उपलब्धि

तनु ने तीसरे प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया। तनु ने बताया कि उसने पिछले दो साल से पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और सोशल मीडिया समेत अन्य गतिविधियों से दूरी बनाए रखी। उसने सभी साक्षात्कार राष्ट्रभाषा हिंदी में दिए, जो गर्व की बात है।Flying Officer

यह भी पढ़ें  Public Holiday: बड़ी खबर !16 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

तनु ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि वह सुबह दौड़ लगाती थी, दिनभर पढ़ाई करती थी, घर के कामों में हाथ बंटाती थी और शाम को बैडमिंटन खेलती थी। वह मोबाइल का भी मुख्य रूप से पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करती थी। तनु ने यह भी बताया कि वह पिछले दो सालों में रिश्तेदारों की शादी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुई। तनु ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि सफलता की राह में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन अगर सच्ची लगन हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं लगती। तनु के पिता वीरेंद्र ढांडा जींद जिले के घोघरिया गांव में टीजीटी गणित अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मीनू कैथल जिले के किच्छाना गांव में जेबीटी अध्यापिका हैं। तनु की ट्रेनिंग एक जुलाई से शुरू होगी।Flying Officer

यह भी पढ़ें  पलवल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव: , पत्नी- 3 बच्चे फर्श पर पडे, मची अफरा तफरी

Haryana news, Haryana today news, hindi news, today hindi news, live news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now