Haryana Weather Update: सावधान नहीं थमा है बारिश का दौर, इन जिलो में होगी तेज बारिश

On: March 21, 2026 8:58 PM
Follow Us:
Haryana Rain Alert

हरियाणा में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 से 7 अक्टूबर के बीच प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। यानि बारिश का दोर अभी थमा नहीं है।Haryana Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, जबकि 7 अक्टूबर को भी कई जिलों में बरसात जारी रहेगी। इसके बाद 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बादल छाने और बारिश की संभावना के चलते दिन का तापमान घटेगा, जबकि रात का पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास होगा। गुरुवार को सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर हरियाणा में दिखेगा। इसके चलते 4 अक्टूबर की रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया है।

राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 8 अक्टूबर की दोपहर के बाद आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment