मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में इस बार दो साल के लिए मिलेंगे शराब ठेके, देखें पूरी खबर

On: May 28, 2025 7:20 AM
Follow Us:
haryana

Haryana: चंडीगढ़, 27 मई – हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा प्रदेश के 8 जिलों नामतः गुरुग्राम (पश्चिम), रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, सिरसा, नारनौल और मेवात – में 2025-27 की दो वर्षीय आबकारी नीति के तहत शराब के खुदरा ठेकों की नीलामी करवाई गई। बोलीदाताओं को 26 मई सुबह 9 बजे से लेकर 27 मई शाम 4 बजे तक ऑनलाइन बोलियां जमा करने का अवसर दिया गया था। प्राप्त बोलियों को संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा खोला गया।

यह भी पढ़ें  Big Accident: हरियाणा के पिंजोर में हुआ बडा हादसा, कार ट्रक से टकराई, चार युवकों की दर्दनाक मौत

आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण की नीलामी में विभाग को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। कुल 411 जोनों में से 283 जोन सफलतापूर्वक आबंटित किए गए, जो कुल का लगभग 70 प्रतिशत है। यह भागीदारी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सकारात्मक मानी जा रही है और राज्य की नई आबकारी नीति के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि इन 283 जोनों से राज्य को लगभग 3400 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त हुई है, जो कि पिछले वर्ष के पहले चरण की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। शेष 128 जोनों की नीलामी जून के पहले सप्ताह में दोबारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें  National News: Ram Rahim को फिर मिला 21 दिन का फरलो

इसके अतिरिक्त, विभाग ने अगली नीलामी का कार्यक्रम भी घोषित किया है, जो सोनीपत, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों के लिए निर्धारित है। यह नीलामी 28 मई सुबह 9 बजे से शुरू होकर 29 मई शाम 4 बजे तक चलेगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now