मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में स्कूल वाली मैडम की करतूत, 16 साल के छात्र को होटलों में ले जाकर बनाती रही संबंध, अब खुला राज

On: May 31, 2025 8:03 AM
Follow Us:
Haryana

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक स्कूल वाली मैडम की करतूत सामने आई है। धारुहेड़ा में एक महिला टीचर ने अपने ही छात्र के साथ जबरन यौन संबंध बनाए।

छात्र के परिजनों ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। टीचर ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, परंतु कोर्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस ने बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 16 वर्षीय छात्र के पिता की शिकायत पर प्राइवेट स्कूल की टीचर के खिलाफ गत 13 मार्च को पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें  Honda Cars Special offer: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले, Honda Cars की इन गाडियों पर मिल रहा मोटा डिस्काउंट

आरोप है कि 40 साल की टीचर ने छात्र को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बना लिए थे। टीचर छात्र को अपने साथ दूसरे शहरों के बड़े होटलों में लेकर जाती थी। उसे ट्यूशन के बहाने धारूहेड़ा की एक सोसायटी में भी अपने मकान पर बुलाती थी, जहां पति की गैर मौजूदगी में भी छात्र के साथ संबंध बनाए जाते रहे।

महिला के पति को छात्र के साथ उसकी पत्नी के संबंधों की भनक लगी तो उसने टीचर को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया। टीचर ने इसके बाद अपने पति से अलग रहना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी टीचर ने एएसजे कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद पुलिस आरोपी टीचर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि आरोपी टीचर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now