Haryana News: खेल विभाग का बड़ा फैसला, अब बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
खेल नर्सरियों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है इसके अभाव में अब हाजिरी भता नहीं मिलेगा। निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त 2025 से यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू होगी।

Haryana News: हरियाणा में खेल विभाग ने अब एक बडा फैसल लिया है। अब सभी खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की उपस्थिति रजिस्टर पर नहीं बल्कि बायोमेट्रिक मशीन से ही मान्य होगी। आलम यहां तक है खेल विभाग के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त 2025 से यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल खेल मैदान में पसीना बहाना काफी नहीं होगा, बल्कि समय पर बायोमेट्रिक हाजिरी भी जरूरी होगी। इसमें चूक होने पर खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।Haryana News

फिलहाल रेवाड़ी जिले में लगभग 50 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जो मुख्य रूप से राजकीय विद्यालयों व ग्राम पंचायतों में चल रही हैं। नए आदेशों के अनुसार, बायोमेट्रिक मशीन संबंधित संस्था द्वारा स्वयं खरीदी जाएगी और नर्सरी पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी।

 

खेल विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित न होने पर उनका मासिक खुराक भत्ता रोका जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आरंभ हुई नर्सरियों में अब तक खिलाड़ियों को भत्ता नहीं मिला है और प्रशिक्षकों को भी मानदेय का इंतजार है।

 

विभाग ने संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे समय रहते मशीन की व्यवस्था करें, ताकि निर्धारित तिथि से सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज हो सके।

रेवाडी खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि यह कदम खिलाड़ियों की नियमितता सुनिश्चित करने और खेलों पर उनका ध्यान केंद्रित कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now