Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने विभागों में जल्द भर्तियों का किया ऐलान

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने विभागों में जल्द भर्तियों का किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आर. के. एस.डी. कॉलेज कैथल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़ी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस झूठे और वोट चोरी के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने में लगी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने ब्राजील की एक महिला की फोटो दिखाकर झूठा नेरेटिव फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन उस महिला ने खुद सामने आकर कहा कि वह भारत कभी आई ही नहीं है। इससे कांग्रेस की सच्चाई सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल झूठे प्रचार के सहारे अपनी राजनीतिक चमक बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता को कांग्रेस के झूठे प्रचार से सावधान रहने की अपील भी की।

हरियाणा में रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में विभिन्न विभागों में जल्द ही भर्तियां की जाएंगी जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी पर्ची-खर्ची के सच्चे मन से आम जनता के हित में काम कर रही है। नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा में इस बात को स्वीकार किया है।

सड़क सुधार कार्य भी जारी

सैनी ने यह भी बताया कि बारिश के कारण जो सड़कें टूटी हैं उन्हें इस साल के अंत तक पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। इसके लिए छह विभागों के बीच बेहतर तालमेल के निर्देश दिए गए हैं ताकि काम समय पर पूरा हो सके।

भाजपा के कार्यक्रमों की तैयारियां

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कारों की चर्चा देश-विदेश में होती है। 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी की बैठकें होंगी जिनमें वन नेशन, वन इलेक्शन पर विशेष चर्चा होगी। इसके बाद 26 और 27 दिसंबर को मंडलों की बैठकें आयोजित होंगी और फिर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर भी दो बड़े कार्यक्रम होंगे जिनमें केंद्र सरकार के नेता भी शामिल होंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now