मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: तीन स्टेडियम से 300 तक का सफर, जानिए कैसे हरियाणा बना भारत की खेल नर्सरी की नई पहचान

On: November 1, 2025 4:31 PM
Follow Us:
Haryana News: तीन स्टेडियम से 300 तक का सफर, जानिए कैसे हरियाणा बना भारत की खेल नर्सरी की नई पहचान

Haryana News: हरियाणा को आज पंजाब से अलग हुए पूरे 60 साल हो चुके हैं। 1 नवंबर 1966 को जब हरियाणा का गठन हुआ था, तब यह प्रदेश हर मायने में पिछड़ा हुआ था। उस समय यहां केवल तीन खेल स्टेडियम थे और खेलों की सुविधाएं लगभग न के बराबर थीं। लेकिन आज यही हरियाणा खेलों की नर्सरी कहलाता है। अब प्रदेश में 300 से अधिक स्टेडियम हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैकड़ों खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: सरकारी दफ्तरों में आग बुझाने के 'इंतजाम' नहीं ?

खेलों का सबसे बड़ा हब बना हरियाणा

आज हरियाणा पूरे देश का स्पोर्ट्स हब बन चुका है। यहां करीब 1500 खेल नर्सरियां चल रही हैं, जहां से हर साल नए खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। हरियाणा की खेल नीति अब देश के अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए इनाम और सरकारी नौकरी देकर उन्हें सम्मानित करती है।

कम आबादी, ज्यादा पदक

देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी सिर्फ 2.1 प्रतिशत है, लेकिन खेलों में इसका योगदान 30 प्रतिशत पदकों के रूप में दिखता है। भिवानी के विजेंद्र सिंह ने बॉक्सिंग में पहला ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचा, वहीं कैप्टन हवासिंह ने एशियाई स्तर पर देश का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें  Honeytrap Case Narnaul crime : ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये लेती महिला काबू

महिला मुक्केबाजों की बादशाहत

विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में हरियाणा की 6 महिला मुक्केबाजें टॉप-10 में शामिल हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हरियाणा को खेल महाशक्ति बना दिया है।

कबड्डी से ओलंपिक तक का सफर

हरियाणा के खिलाड़ियों ने न केवल ओलंपिक और एशियन गेम्स में झंडे गाड़े हैं बल्कि कबड्डी, हैंडबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 3 स्टेडियमों से शुरू हुआ यह सफर अब ओलंपिक तक पहुंच चुका है। आज हरियाणा की मिट्टी से निकले खिलाड़ी देश-दुनिया में महफिल लूट रहे हैं और यह राज्य भारत की खेल पहचान बन चुका है।

यह भी पढ़ें  Zirakpur Bypass: हरियाणा और पंजाब के लोगों की बल्ले-बल्ले, यहां बनने जा रहा 19.2 KM लंबा बाईपास, इन शहरों को होगा फायदा

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now