मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सीएम नायब सैनी हरियाणा के रेवाडी को देंगें करोडों की सौगात

On: May 25, 2025 8:33 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी 15 जून को रेवाड़ी पधार रहे है। वे इस दिन रेवाडी को मुख्यमंत्री रेवाडी को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। 15 जून को आयोजित रैली के गांव गांव जाकर रेवाडी के विधायक लोगो को न्यौता दे रहे है।

रेवाडी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रणिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों को रेवाड़ी का विकास होना कतई नहीं सुहा रहा है। इसलिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है, लेकिन विरोधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Cyber Crime: मोटा कमीकन कमाने के लिए अपना बैंक खाता बेचा, अब काटनी होगी जेल

कार्यक्रम उपरांत विधायक यादव ने धारुहेड़ा के बूथ संख्या 102 पर पार्टी पदादिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण को भी सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनूठे कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से हर वर्ग के प्रत्येक पहलु पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

आमजन के साथ सीधा संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोकप्रियता की बुलंदियों को छू रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का लगातार उत्साहवर्धन भी प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम के माध्यम से करते आए हैं। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now