मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सीएम फ्लाइंग की रेवाड़ी में बडी कार्रवाई

On: June 8, 2025 3:48 PM
Follow Us:
सीएम फ्लाइंग की रेवाड़ी में बडी कार्रवाई

Haryana News: धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-8) पर रविवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम के हाईवे पर पहुंचते ही वाहन चालको मे अफरा तफरी मच गई।

बता दे कि सीएम फ्लाइंग की के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह और आरटीए विभाग के योगेश कुमार की टीम ने हाईवे से गुजर रहे 14 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर उनके चालान कर दिए हैं। कुल मिलाकर इन वाहनों पर लगभग 8.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari News: नगर पालिका धारूहेड़ा की हाउस मीटिंग 12 को

 

हाईवे पर धारूहेड़ा में 14 ओवरलोड वाहन जब्त कर ठोका  ₹8.73 लाख जुर्माना
हाईवे पर धारूहेड़ा में 14 ओवरलोड वाहन जब्त कर ठोका ₹8.73 लाख जुर्माना

अभियान सुबह करीब 5 बजे शुरू किया गया, जब टीम ने विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों की जांच की। टीम को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं, इसलिए उन्होंने सतर्कता से चेकिंग की। इस दौरान, 14 वाहनों को जब्त कर उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया गया।

इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले, पांच दिन पहले बावल के पास भी दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बावल के पास ओवरलोडिंग को लेकर कार्रवाई की गई थी। उस समय, 73 डंपरों का चालान किया गया और 13 डंपरों को जब्त किया गया था, जिससे परिवहन विभाग को एक ही दिन में करीब 63 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Alert: 12 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now