Haryana News: चर्चा का विषय बनी ​बनी बिल्लू की मुर्रा भैंस, पहले ट्रेक्टर व अब जीती बुलेट

On: March 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:
Haryana News: चर्चा का विषय बनी ​बनी बिल्लू की मुर्रा भैंस, पहले ट्रेक्टर व अब जीती बुलेट

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र कुमार उर्फ बिल्लू की मुर्रा भैंस इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी बेहतरीन दुग्ध क्षमता के चलते इस मुर्रा भैंस ने एक के बाद एक बड़े पुरस्कार जीतकर न केवल बिल्लू और उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी बिल्लू और उनकी मुर्रा भैंस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।Haryana News

29.650 किलो दूध देकर पहला स्थान हासिल किया: बता दे कि हाल ही में कुरुक्षेत्र में आयोजित एक प्रतिष्ठित डेयरी प्रतियोगिता में बिल्लू की मुर्रा भैंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29.650 किलो दूध देकर पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन दुग्ध उत्पादन के आधार पर भैंसों का मूल्यांकन किया गया था, जिसमें बिल्लू की मुर्रा भैंस ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

बुलेट मोटरसाइकिल जीती: इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बिल्लू को इनाम स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले एक वर्ष के भीतर यह मुर्रा भैंस तीसरी बार बड़ा पुरस्कार जीतने में सफल रही है। इससे पहले भी बिल्लू की मुर्रा भैंस ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

पहले जीत चुकी है कई अवार्ड: डेयरी प्रतियोगिता में इस भैंस ने ट्रैक्टर जीतकर सभी को चौंका दिया था, वहीं एक अन्य आयोजन में दो लाख रुपये नकद इनाम अपने नाम किया था। लगातार तीसरी बार बड़े पुरस्कार जीतने के बाद बिल्लू की मुर्रा भैंस को अब हरियाणा की टॉप चैंपियन मुर्रा भैंसों में गिना जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

Rashifal 30 March: आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान