मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: गुरुग्राम में बनेगा नया मेगा बस डिपो, मानेसर से न्यू सिटी तक सफर होगा और भी आसान

On: November 29, 2025 4:42 PM
Follow Us:
Haryana News: गुरुग्राम में बनेगा नया मेगा बस डिपो, मानेसर से न्यू सिटी तक सफर होगा और भी आसान

Haryana News: गुरुग्राम और मानेसर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बहुत जल्द मानेसर के नाहरपुर–कासन इलाके में नया सिटी बस डिपो बनाया जाएगा। इस डिपो के शुरू होने से न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 80 से 95 तक के हजारों लोग और मानेसर के दो दर्जन से ज्यादा गांवों की आबादी को सिटी बस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आबादी और सीमित बस सुविधा के कारण लंबे समय से एक बड़े बस डिपो की मांग उठ रही थी।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: रेवाडी में खाद बीज व्यापारी की हत्या को लेकर बडा खुलासा, MD ने सुपारी देकर करवाई थी हत्या

गुरुग्राम मेट्रो सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) फिलहाल सेक्टर 10 और सेक्टर 54 से बस डिपो का संचालन कर रहा है। इसके अलावा सेक्टर 48 में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण भी चल रहा है और सेक्टर 103 में एक और सिटी बस डिपो विकसित किया जा रहा है। लेकिन मानेसर औद्योगिक क्षेत्र, नई टाउनशिप और विस्तार होते सेक्टरों को देखते हुए नाहरपुर–कासन में भी बड़े डिपो की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

GMDA के एक अधिकारी के अनुसार नाहरपुर–कासन में दो जगहों पर जमीन का सर्वे किया गया था। इनमें से 11.3 एकड़ भूमि बस डिपो के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाई गई है। यह जमीन HSIDC के पास है और अब GMDA के CEO इसकी अलॉटमेंट के लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेजेंगे। इसके बाद ही काम की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Suicide: हरियाणा के रेवाडी में हरियाणा पुलिस कर्मी ने तीसरी मंजिल से क्यों लगाई छंलाग, जानिए क्या है पूरा मामला

फिलहाल GMCBL 26 रूट पर करीब 150 लो–फ्लोर बसों का संचालन कर रहा है और जल्द ही गुरुग्राम को 400 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। ऐसे में मानेसर में नया बस डिपो बनने से बसों की संख्या बढ़ेगी, रूट फ्रीक्वेंसी में सुधार होगा और नए क्षेत्रों में बस सेवा शुरू की जा सकेगी। इससे कामकाजी लोगों, छात्रों और रोजाना यात्रा करने वालों खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी बेहतर बस कनक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: केबल् में लगी आग, उपकरण फूंके, ग्रामीणों ने निगम कार्यालय पर काटा बवाल

नाहरपुर–कासन डिपो में बस पार्किंग, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, मेंटेनेंस वर्कशॉप और ड्राइवर सुविधा केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now