Haryana News: 42.89 करोड़ रुपए की लागत से इस शहर में बनेगा नया बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी विभाग ने टैंडर किया जारी

On: March 21, 2026 11:11 PM
Follow Us:
TENDERS

Haryana News:  करीब पांच साल से रेवाड़ी में नए बस स्टेंड की बाट जोह रहे लोगो का सपना पूरा होने वाला है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सत्येंद्र ने बताया कि 42.89 करोड़ रुपए का टेंडर छोड़ा गया है। पहले चरण भवन निर्माण हो रहा है। जिसमें करीब 2 साल का समय लगेगा। 18 काउंटर वाला Bus stand rewari  में रहेगा।

Haryana  सरकार द्वारा Rewari  में 5 इलेक्ट्रिक बसें भेजी जा चुकी हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर पूरा ये स्टेशन होगा।

Rewari पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। Haryana News

REWARI BUS STAND
REWARI BUS STAND

CM saini  ने किया था शिलान्यास: बता दे कि Rewari  की विकास रैली में 15 जून को CM नायब सैनी ने रेवाड़ी बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप का शिलान्यास भी किया था। शिलान्यास के बाद से ही टेंडर लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से टैंडर प्रकिया शरू कर दी थी।

2 साल में होगा पूरा: बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सत्येंद्र ने बताया कि 42.89 करोड़ रुपए का टेंडर छोड़ा गया है। पहले चरण भवन निर्माण हो रहा है। जिसमें करीब 2 साल का समय लगेगा। 18 काउंटर वाला बस स्टैड रेवाड़ी में रहेगा।Haryana News

जानिए क्यों पडी जरूरत: बता दे कि रेवाड़ी सरकुलर रोड पर बना मौजूदा  Rewari Bus stand  1973 में बनकर तैयार हुआ था। क्योकि बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है इतना नहीं करीब 50 साल पहले बने भवन जर्जर हो चुका है।Haryana News

जाम की वजह : Rewari शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहता है जिससे लोग परेशान होते हैं। यात्री दबाव, निजी बसें और 600 से अधिक ऑटो के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now