मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: पंचकूला के सेक्टर- एक में बनेगा भव्य अटल पार्क

On: April 6, 2025 8:17 PM
Follow Us:

Haryana News: रामनवमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री   नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को दो बेहतरीन सौगात देने  का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी काम्प्लेक्स सैक्टर- एक में आज अटल चौंक  व अटल पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया।

अटल चौंक व पार्क पर लगभग 16 करोड रूपये की राशि खर्च होगी। अटल चौंक माता मनसा देवी काम्प्लेक्स से सुखना लेक जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। इस चौंक का कुल 40 फीट का डायमीटर होगा। चौंक को भव्य बनाने के लिए फव्वारे व लाईटें लगाई जाएगी। इसके अलावा चौंक के मध्य में धौलपुर पत्थर का कमल का फूल बनाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 46.50 लाख रूपये की राशि खर्च होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: स्टाफ के अभाव में धूल फांक रही रोडवेज बसे, अब कौशल रोजगार निमग पर टीकी निगाहें

इसी प्रकार 2.25 एकड भूमि पर अटल पार्क भी बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री ने किया। अटल पार्क को रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 15 करोड रूपये की राशि खर्च होगी और यह पार्क लगभग 9 माह में बनाकर तैयार हो जाएगा।

पार्क के मध्य में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की धातु से बनी बडी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्क में 13 विभिन्न तरह की वाटिकाएं भी बनाई जाएंगी, जिनमें वन्य जीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, सांस्कृतिक वाटिका, कलाकृति वाटिका, विज्ञान वाटिका आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  NOC Fargiwada in Haryana: टास्क फोर्स ने सोंपी लिस्ट, 150 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक   के एम पांडुरंग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now