Haryana: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना और लावण्या फाउंडेशन रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक व अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने सभी युवा विद्यार्थियों को समाज के कल्याण के लिए रक्तदान करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।Haryana
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव ने रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को जूस व फल वितरित किए और इस आयोजन को सफल बनाया। रक्तदान के लिए रेवाड़ी से आई हुई डॉक्टरों की टीम को प्रोफेसर करण सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।Haryana
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर डॉ. सुशांत, सुरजीत, योगेश व एनएसएस क्लर्क संदीप कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस शिविर में विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

















