मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: रेवाड़ी में पकडी 450 पेटी अवैध शराब, राजस्थान से हरियाणा लाई रही थी शराब

On: February 11, 2026 8:03 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पकडी 450 पेटी अवैध शराब, राजस्थान से हरियाणा लाई रही थी शराब

Haryana crime: सीआईए कोसली की टीम ने राजस्थान से हरियाणा में लाई जा रही अवैध शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा के वार्ड नं 10 मोहल्ला सैपट वाला निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद के अनुसार आज वह अपनी टीम के साथ साबन पुल के पास जयपुर दिल्ली हाईवे पर मौजूद था,जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण कुमार निवासी वार्ड न.10 तिजारा जिला खैरथल तिजारा राजस्थान अवेध शराब बेचने का धन्धा करता है। जो आज वह गाड़ी न० HR47 G 5457 महेंद्रा जायो में अंग्रेजी शराब की पेटिया भरकर बहरोड़ की तरफ से धारूहेड़ा की तरफ लेकर जाएगा।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Bageshwar Baba : पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को किसानो ने दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

450 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त: बता दे कि सूचना पर नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को काबू किया गया। गाड़ी के ड्राइवर से नाम पता पुछने पर नाम कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला सैपट वाला वार्ड न. 10 तिजारा जिला खैरथल तिजारा राजस्थान उपरोक्त बतलाया और गाडी को चेक करने पर गाडी से अंग्रेजी शराब इम्पैक्ट ब्लू क्लासिक व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई,जिनकी गिनती करने पर कुल 450 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब को ले जाने बारे आरोपी लाईसैस व परमिट पेश नहीं कर सका ।

यह भी पढ़ें  Quality Circle में क्या है मुख्य चुनौतियां, जानिए सफलता के टिप्स्

लिया जाएगा रिमांड पर: सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि बरामद अवैध शराब तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना बावल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आगामी विवेचना टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा। शराब तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now