मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana :चोरी की बाइक के साथ आरोपी काबू, जानिए कहा से की थी चोरी

On: June 22, 2025 6:07 PM
Follow Us:

Haryana: रेवाड़ी के थाना कसौला पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव हासपुर हाल किरायेदार आनंद नगर बावल निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की हुई बाइक को बरामद कर लिया है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 21 जून को ईआरवी नं 569 पर तैनात पुलिस टीम ने बावल रेवाड़ी रोड पर सनकाई कट जलियावास के पास संदिग्ध हालात में एक बाइक को रुकवाकर चेक किया तो चालक ने अपना नाम अजय कुमार निवासी गांव हासपुर जिला खैरथल राजस्थान हाल किरायेदार आनंद नगर बावल बतलाया।

यह भी पढ़ें  Rewari: भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत 25 को

पुलिस ने बाइक की इंजन व चेचिस नंबर से जांच की, तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए। जो चालक से बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कागजात पेश नहीं कर पाया।

 

पुलिस द्वारा पूछताछ में बाइक चालक अजय कुमार ने बताया की उसने यह बाइक पांच हजार रुपये में एक अनजान व्यक्ति से खरीदी थी। उसे बाइक चोरी की होने का पता था, परंतु लालच में आकर उसने यह बाइक खरीद ली थी।

 

जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में जालसाजी का मामला दर्ज करके आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now