Haryana government CSC center: हरियाणा सरकार प्रदेश के गांवों में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) खोलने जा रही है। CSC के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई गई है। गांवों में CSC खोलने वाले युवाओं को 6 हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए गांव में ही लोगों को ऑनलाइन सेवाएं और रोजगार मुहैया कराना है। राज्य सरकार ने CSC के लिए लैपटॉप खरीदने को भी मंजूरी दे दी है।Haryana government CSC center:
राज्य सरकार ने विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को गांवों में बनाए जाने वाले CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) में लैपटॉप और प्रिंटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इन सेंटरों के लिए ग्राम पंचायतों को जगह और स्टाफ के बैठने की व्यवस्था करनी होगी। युवाओं को ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं देनी होंगी। इस काम के लिए उन्हें फीस भी दी जाएगी। यह फीस उन्हें मिलने वाले मासिक मानदेय से अलग होगी।
पहले चरण में खरीदे जाएंगे 4500 लैपटॉप
विकास एवं पंचायत विभाग ने पहले चरण में सीएससी के लिए 4500 लैपटॉप खरीदने का फैसला किया है। लैपटॉप की यह खरीद सरकार की नोडल एजेंसी हारट्रोन के माध्यम से की जाएगी। सीएम सैनी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 31 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इन लैपटॉप की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी बची पंचायतों के लिए लैपटॉप खरीदे जाएंगे।Haryana government CSC center:
Live news, Today Haryana News, today Hindi news,

















