Lado Laxmi Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब बीमार इन महिलाओं को भी Lado Laxmi Yojana का लाभ देगी सरकार

On: March 21, 2026 7:37 PM
Follow Us:
 Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार कर दिया है। 
सरकार के इस फैसले से गंभीर बीमारियों से जूझ रही गरीब महिलाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 
अब थर्ड और फोर्थ स्टेज कैंसर, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित
 महिलाएं भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठा सकेंगी। Lado Laxmi Yojana

लाडो लक्ष्मी योजना का मिलेगा फायदा: प्रदेश सरकार पहले से इन गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को हर महीने 3200 रुपये की पेंशन दे रही है। अब इसके साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अतिरिक्त 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस राशि में से 1100 रुपये सीधे महिला के बैंक खाते में जमा होंगे, जबकि शेष 1000 रुपये एक सावधि आवर्ती जमा खाते में जमा किए जाएंगे। यह आरडी खाता अधिकतम 5 वर्षों तक संचालित किया जाएगा, हालांकि सरकार आवश्यकता अनुसार इससे कम अवधि भी निर्धारित कर सकती है।Lado Laxmi Yojana

 

Lado Laxmi Yojana: सरकार ने योजना में एक और विकल्प भी रखा है। जिन लाभार्थी महिलाओं ने हर महीने 1500 रुपये या उससे कम राशि प्राप्त करने का विकल्प चुना है, उनके लिए 500 रुपये बचत खाते में और 1000 रुपये आवर्ती जमा खाते में जमा किए जाएंगे। यह राशि परिपक्वता के समय ब्याज सहित महिला को दी जाएगी। इसके अलावा, 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की वे महिलाएं, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करते हैं, उन्हें भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।Lado Laxmi Yojana

सरकार ने योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त प्रावधान भी किए हैं। यदि कोई महिला गलत तरीके से योजना का लाभ उठाती हुई पाई जाती है, तो उससे 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ पूरी राशि की वसूली की जाएगी। यह वसूली आवेदक, उसके पति या संतान से की जा सकती है। यदि लाभार्थी के नाम कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है, तो वसूली के लिए दीवानी कारावास तक का प्रावधान रखा गया है।Lado Laxmi Yojana

महिला सशक्तिकरण को बढावा: लाडो लक्ष्मी योजना का यह विस्तार हरियाणा सरकार की महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गंभीर बीमारी से जूझ रही महिलाओं के लिए यह योजना न केवल आर्थिक सहारा बनेगी, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान भी प्रदान करेगी।Lado Laxmi Yojana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

Rashifal 30 March: आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला