मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Electric Bus: यात्रियों के के लिए खुशखबरी! इन 6 शहरों में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस

On: May 18, 2025 8:25 AM
Follow Us:
_Indian

New Electric Bus: केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कुल छह शहरों में 552 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की अनुमति दी है. इस योजना के प्रथम चरण में ग्वालियर को 60 बसें मिलेंगी जो शहरी यातायात को प्रदूषण रहित बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी.

180 किलोमीटर की रेंज वाली होंगी नई ई-बसें
ग्वालियर में आने वाली ये ई-बसें नौ मीटर लंबी होंगी और इन्हें एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा. इससे शहर में लंबे रूट की यात्रा करना संभव होगा. साथ ही पेट्रोल-डीजल की निर्भरता भी कम होगी.

यह भी पढ़ें  Haryana News: HSSC कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परिणाम रुके, हाईकोर्ट ने विशेषज्ञ रिपोर्ट का ऑर्डर दिया

प्रदूषण मुक्त परिवहन की ओर बड़ा कदम
इन बसों के आने से शहर को धुएं और वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी. इलेक्ट्रिक बसें ना सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होंगी बल्कि शोर रहित भी होंगी. जिससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अनुभव मिलेगा.

चार्जिंग स्टेशनों के लिए तेजी से शुरू हुआ काम

शुक्रवार को प्राप्त निर्देशों के बाद आईएसबीटी और रमौआ पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है. जिसमें विशेष अधिकारियों की एक टीम भी गठित की गई है. इसमें नोडल अधिकारी पवन सिंघल सहित कुल छह अधिकारियों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें  Rewari: वीडियो वायरल, अरे बाबा ये क्या गुंडा बनेगा ?

बसों के संचालन के लिए ट्रैफिक के अनुसार तय होगा रूट
योजना के तहत बसों को चार्जिंग स्टेशन से ही रवाना किया जाएगा. ट्रैफिक और रास्ते में मौजूद चार्जिंग पॉइंट को ध्यान में रखते हुए बसों के रूट और संचालन का समय तय किया जाएगा. ताकि उनकी ऊर्जा का अधिकतम उपयोग हो सके.

10 संभावित रूटों के लिए निरीक्षण दल का गठन
ग्वालियर नगर निगम द्वारा चुने गए 10 संभावित बस रूटों का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर द्वारा एक छह सदस्यीय निरीक्षण दल के गठन की तैयारी की गई है. इसमें नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें  टोल प्लाजा खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी, 10 अक्टूबर को कोसली में होगी महापंचायत

सितंबर तक सड़कों पर उतरेंगी इलेक्ट्रिक बसें
चार्जिंग स्टेशन और रूट तैयार होने के बाद सितंबर 2025 तक ग्वालियर में इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी. इससे शहरवासियों को सुविधाजनक, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now