मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होने वाली है सस्ती लग्जरी बस सर्विस – देखें कौन से शहर जुड़ेंगे

On: October 15, 2025 3:41 PM
Follow Us:
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होने वाली है सस्ती लग्जरी बस सर्विस – देखें कौन से शहर जुड़ेंगे

दिल्ली सरकार अब यात्रियों को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा का तोहफा देने जा रही है। जल्द ही दिल्ली से अयोध्या, कटरा और उदयपुर के लिए 50 नई एसी वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को खासतौर पर मध्यम और लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल सके।

पहले चरण में सीमित बसें होंगी शुरू

अधिकारियों ने बताया कि इस नई बस सेवा का पहला चरण आने वाले महीनों में शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में बसों की संख्या सीमित होगी और धीरे-धीरे इसमें वृद्धि की जाएगी। अयोध्या के लिए बसें लखनऊ के रास्ते जाएंगी जबकि कटरा और उदयपुर के लिए भी निर्धारित मार्ग तय किए जा चुके हैं। ये रूट लगभग 650 से 680 किलोमीटर लंबे होंगे।

यह भी पढ़ें  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: विजेता बच्चों को मिलेगा एक लाख नकद ईनाम, जानिए क्या करना होगा

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनी चुनौती

लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बस सेवाओं में सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल योजना ऐसी दूरी के भीतर बसें चलाने की है, जहां चार्जिंग और प्रबंधन आसानी से किया जा सके। इसी कारण शुरुआती चरण में इलेक्ट्रिक बसों को सीमित रेंज तक ही रखा जाएगा ताकि संचालन सुचारू रहे।

किराया होगा जेब के अनुकूल

दिल्ली सरकार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सामर्थ्य इस परियोजना के केंद्र में है। हालांकि अभी किराये की सटीक जानकारी जारी नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सरकारी बसों का किराया प्राइवेट बसों की तुलना में काफी कम होगा। इससे यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा दोनों का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिंग और बैनर

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now