Gold Silver Rate: मई का आखिरी दिन है और सर्राफा बाजार में आज कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. अगर आप शनिवार को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें. सोना ₹97,000 के पार और चांदी ₹99,900 प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है.
सोने और चांदी के ताजा दाम
आज 31 मई 2025 को जारी दरों के अनुसार:
22 कैरेट सोना: ₹89,350 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹97,460 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹73,110 प्रति 10 ग्राम
1 किलो चांदी: ₹99,900
18 कैरेट सोने की कीमत शहरों के अनुसार
दिल्ली: ₹73,110
मुंबई व कोलकाता: ₹72,990
इंदौर व भोपाल: ₹73,030
चेन्नई: ₹73,450
22 कैरेट सोने का ताजा रेट
भोपाल व इंदौर: ₹89,250
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹89,350
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹89,200
24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
भोपाल व इंदौर: ₹97,360
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹97,460
मुंबई, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु: ₹97,310
चेन्नई: ₹97,310
आज की चांदी की कीमत
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद: ₹99,900 प्रति किलोग्राम
भोपाल व इंदौर: ₹99,900
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,10,900 प्रति किलोग्राम
हॉलमार्क से जानें सोने की शुद्धता
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान हॉलमार्क से की जाती है:
24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध (कोड – 999)
22 कैरेट गोल्ड: 91.6% शुद्ध (कोड – 916)
23 कैरेट: कोड – 958
21 कैरेट: कोड – 875
18 कैरेट: कोड – 750
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है. लेकिन इससे जेवर नहीं बनाए जाते. इसलिए ज्वेलर्स 18, 20 या 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं.
22 और 24 कैरेट में फर्क क्या है?
22 कैरेट गोल्ड: इसमें लगभग 9% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, जिंक) मिली होती हैं. जिससे जेवरात बनाए जाते हैं.
24 कैरेट गोल्ड: पूरी तरह शुद्ध होता है. इससे सिक्के और इनवेस्टमेंट गोल्ड मिलते हैं.

















