GMDA: गुरुग्राम के राजीव चौक पर बिछेगा फ्लाइओवर का जाल, छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

On: March 21, 2026 7:37 PM
Follow Us:
गुरुग्राम के राजीव चौक पर बिछेगा फ्लाइओवर का जाल, छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

GMDA: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर अब गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा द्वारका एक्सप्रेस-वे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए वाटिका चौक पर दो एलिवेटेड रैंप का निर्माण किया जाएगा। इस एलेवेटेड के चलते गुरूग्राम से जाम छू मंतर हो जाएगा।GMDA

चारों दिशाओं में एलिवेटेड रैंप : द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर- 84 स्थित ऐलान मॉल के पास निर्मित एलिवेटेड रैंप की तर्ज पर वाटिका चौक पर चारों दिशाओं में एलिवेटेड रैंप का निर्माण किया जाएगा. यदि कोई द्वारका एक्सप्रेसवे या गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ जाना चाहता है तो वह एलिवेटेड रैंप की मदद से जा सकता हैंGMDA

 

टेंडर प्रक्रिया शुरू: इसी तरह दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से आ रहे वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम- फरीदबाद रोड जाने के लिए वाटिका चौक पर नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। एलिवेटेड रैंप की मदद से बिना नीचे उतरे चारों दिशाओं में वाहन आवाजाही कर सकेंगे। इनका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इसको अंतिम रूप देकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गुरुग्राम से ट्रैफिक होगा गायब: GMDA ने द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक सदर्न पेरिफेरल रोड यानि (SPR) और गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड से लेकर वाटिका चौक (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड) तक दोनों तरफ फोरलेन एलिवेटेड रैंप तैयार करने की योजना बनाई है. पहले चरण में SPR पर एलिवेटेड रोड के निर्माण का टेंडर आवंटित किया जाएगा।

इतना करोड होगा खर्च: बता दें इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर के तहत, एलिवेटेड रोड के नीचे 3- 3 लेन की मुख्य सड़क होगी। इसके साथ में दोनों तरफ 2- 2 लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर 750 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now