Extension of Vande Bharat Trainरेवाडी से चंंडीगढ जाना हुआ आसान, सुपरफास्ट एक्सप्रेस का किया विस्तार, जानिए शेड्यूल

VANDE BHAERT

Extension of Vande Bharat Train: एनसीआर (NCR News) लोगो के लिए बडी खुशी की खबर है हरियाणा के रेवाड़ी-गुरुग्राम के रास्ते से चलने वाली अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का 14 मार्च से चंडीगढ़ तक विस्तार किया जाएगा।

Rajasthan News: बच्चो ने मचाया शोर, टीचर की टूटी नींद ! जानिए फिर क्या हुआ, वीडियो वायरल ?

इससे गुरुग्राम-दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार की मांग काफी पुरानी थी। कुछ समय पहले रेलवे ने इसे चंडीगढ़ तक चलाने का फैसला लिया था।

 

जानिए क्या रहेगा शेड्यूल?

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार,
गाड़ी संख्या 20978, चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) 14 मार्च से चंडीगढ़ से 15.15 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट स्टेशन पर 18.23 बजे आगमन और 18.33 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

PM Modi: 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को को चंडीगढ़ तक बढ़ाया
गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) ट्रेन 14 मार्च से अजमेर से 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट पर 11.30 बजे आगमन और 11.40 बजे प्रस्थान कर 14.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

 

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan