मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Earthquake: इस शहर में फिर आया भूकंप, 7.6 रही तीव्रता

On: December 8, 2025 9:18 PM
Follow Us:
EARTHQUAKE

Earthquake: नई दिल्ली: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर सोमवार देर रात भूकंप के (Earthquake) तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विभाग (JMA) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई, जिसके बाद तीन मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। झटके इतने शक्तिशाली थे कि जापान के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake: रात को आया भूकंप: बता दे कि भूकंप रात 11:15 बजे (1415 GMT) आया। इसके तुरंत बाद JMA ने होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों में सुनामी की (Earthquake)आशंका व्यक्त की और तटीय क्षेत्रों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी। स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट सिस्टम सक्रिय कर दिया है और समुद्र तटीय इलाकों में पुलिस व आपदा प्रबंधन टीमें तैनात कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मोबाइल पर लिंक भेजकर 4 लाख ठगी, यूपी से दबोचे

Earthquake: जापान दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंप क्षेत्रों में से एक है, जहां टेक्टॉनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण अक्सर तेज झटके आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और सुनामी चेतावनी हटने तक समुद्र तटों से दूर रहें। Earthquake

दी चेतावनी’ मौसम विभाग के अनुसार भूकंप (Earthquake)का केंद्र समुद्र के भीतर जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास था, जहां गहराई अधिक होने के बावजूद झटकों की तीव्रता बेहद मजबूत महसूस की गई। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुनामी लहरों की संभावना बनी हुई है, इसलिए किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा सकती। Earthquake

यह भी पढ़ें  Haryana News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुट ओवरब्रिज की जगह बदलने पर दुकानदारो ने काटा बवाल

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now