मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dwarka Expressway: एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी, तीन-तीन घंटे खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल, ये होगी टाइमिंग

On: May 30, 2025 10:33 PM
Follow Us:
video news

Dwarka Expressway: गुरुग्राम, सोहना और जयपुर की तरफ से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर की टनल का काम पूरा हो चुका है। इसे पहले फेस में 29 मई से हर दिन तीन-तीन घंटे के लिए खोला जाएगा।

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच वाहन चालक इस टनल का इस्तेमाल कर सकेंगे। वाहनों का दबाव चेक करने के बाद इसे दूसरे फेस में पूरी तरह से खोलने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana: कोसली विधायक ने सीएम को सौंपी रेवाडी स्कूल भवन की रिपोर्ट, जानिए किसको मिलेगा अब ये भवन

मंगलवार दोपहर दिल्ली, गुरुग्राम के यातायात पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने टनल का मौका मुआयना कर वाहनों के लिए इसे पहले फेस में तीन-तीन घंटे के लिए खोलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

क्योंकि दोपहर के समय गुरुग्राम और जयपुर की तरफ से एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में इस टनल के खुलने से वाहन चालकों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।

वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का अच्छा विकल्प मिलने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव कम हो सकता है। इससे यातायात सुगम होगा। गुरुग्राम यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण में टनल खोलने के लिए भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now