मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

 Fan Maintenance Tips: लगातार इतने घंटे चलाते है छत वाला पंखा ? जानिए क्या है नुकसान

On: May 15, 2025 2:09 PM
Follow Us:
Fan Maintenance Tips

Fan Maintenance Tips: गर्मी के मौसम में लोग घरों में सीलिंग फैन को लगातार कई-कई घंटे तक चलाते हैं. यह आम बात है कि दिन और रात के समय पंखा बिना रुके चलता रहता है. जिससे कमरे में ठंडक बनी रहती है.

लगातार चलने से पंखा हो सकता है ओवरहीट
अक्सर लोग एसी और कूलर के साथ भी पंखा चलाते हैं. लेकिन लगातार पंखा चलाने से उसकी मोटर ओवरहीट हो सकती है. यह स्थिति पंखे के लिए नुकसानदायक हो सकती है. Fan Maintenance Tips

यह भी पढ़ें  Political News: एक भारत श्रेष्ट भारत के तहत रेवाडी विधानसभा के संयोजक बने मनोज सैनी

पंखे की मोटर और हीट जनरेशन
सीलिंग फैन की मोटर बिजली को मूवमेंट में बदलती है. जिससे पंखे के अंदर हीट जनरेट होती है. यदि यह हीट अधिक हो जाए तो पंखा ओवरहीट होकर खराब हो सकता है.

यदि पंखे की मोटर अत्यधिक गर्म हो जाए तो वह जल सकती है. यह स्थिति न केवल पंखे को नुकसान पहुंचाती है. बल्कि घर में सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकती है. Fan Maintenance Tips

6-8 घंटे बाद पंखे को दें आराम
विशेषज्ञों का कहना है कि सीलिंग फैन को कम से कम 6-8 घंटे चलाने के बाद एक घंटे के लिए बंद कर देना चाहिए. इससे पंखे की मोटर को ठंडा होने का समय मिलता है और उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है.

यह भी पढ़ें  Breaking News : हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर ने ली बैठक, अपराधों को लेकर कही ये बात

पंखे की बैरिंग जलने का खतरा
यदि पंखे को लगातार चलाया जाए और उसे आराम न दिया जाए तो उसकी बैरिंग जल सकती है. इससे पंखा तेजी से खराब हो सकता है और उसकी मरम्मत या बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है.

पंखे की सफाई का महत्व
पंखे के ब्लेड को हर महीने जरूर साफ करना चाहिए. इससे पंखे की कार्यक्षमता बनी रहती है और वह अधिक समय तक सही तरीके से काम करता है.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now