धारूहेड़ा: देवकी गौ उपचार सेवा संस्था धारूहेड़ा की ओर से महेश्वरी गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा है। मोर को पकड़कर देवकी गौ उपचार सेवा केंद्र धारूहेड़ा में लाया गय तथा उपचार के बाद झाबुआ सेंटर रेफर किया गयाRewari News
प्रधान अश्वनी सैन को दीपक के माध्यम से सूचना मिली थी महेश्वरी के पास एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल पडा हुआ है। संस्था की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मोर को पकड़कर बाबा झेरिया मंदिर स्थित देवकी गौ उपचार सेवा केंद्र धारूहेड़ा में लाया गया।
संस्था की टीम ने मोर को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पिकॉक चिंगारा ब्रीडिंग सेंटर, झाबुआ रेफर कर दिया गया। प्रधान ने बताया कि समय रहते सूचना नहीं मिलती तो राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान जा सकती थी।

















