CM Flying Raid in Rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे से रोजाना बडी संख्या में ओवरलोड वाहन गुजर रहे है। एक बार फिर सीएम फ्लाइंग की टीम और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया गया। टीम की कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई।
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सत्येंद्र और आरटीए विभाग के जसवीर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 और 71 पर रात 8 बजे से तड़के 3 बजे तक चेकिंग चली। इस दौरान टीम ने 12 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। इतना ही नहीं वाहनों पर कुल 5 लाख 86 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। CM Flying Raid in Rewari
बता दे कि पहले भी सीएम फ्लाइंग अवैध ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिसके भी मिलीभगत से खेल खेला जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रातभर चला अभियान: सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सत्येंद्र ने बताया कि टीम सूचना मिली थी रातभर दलालो की सेटिंग से बडी संख्या में वाहन गुजरते है। आरटीए विभाग को साथ लेकर जय सिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से कसोला चौक तक नाकाबंदी की गई। रात को टीम ने इस दौरान 12 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। जबकि वाहनों पर कुल 5 लाख 86 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

















