मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को CBI ने भेजा सम्मन

On: February 28, 2024 8:43 PM
Follow Us:

दिल्ली: सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बतौर गवाह रेत खनन से संबंधित उच्च न्यायालय द्वारा संदर्भित एक मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है।

कल होना होगा पेश

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के समक्ष गवाह के रूप में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है । समाजवादी पार्टी प्रमुख को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर के संबंध में तलब किया गया है।

AKHILESH

हाईकोर्ट ने 28 जुलाई 2016 को आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मामला दर्ज किया था। बता दे कि इस मामले को लेकर डीएम हमीरपुर, जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर और प्राइवेट और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें  श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर धर्म और भक्ति का दिया संदेश :सत्यानन्द महाराज

5 जनवरी 2019 को 12 जगहों पर CBI की टीम ने छापे भी मारे थे। और काफी कैश और सोना बरामद हुआ था। इस मामले में CBI ने अखिलेश यादव को 29 फरवरी को गवाह के तौर पर CRPC 160 के तहत बुलाया है। अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

 

वहीं इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी है। आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स X पर लिखा- CBI ED हर चुनाव से पूर्व सक्रिय हो जाती है और बीजेपी के इशारों पर सम्मन भेजती है हम डरने वालों में नहीं हैंI

यह भी पढ़ें  Haryana news: Rewari बार एसोसिएशन ने रेवेन्यू अदालत का बहिष्कार, जानिए क्यों ?

Haryana News: BJP ने जारी की किसान मोर्चा की सूची, जानिए आपके जिले में कौन बना प्रधान ?

सीबीआई (CBI) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को (To SP Chief Akhilesh Yadav) समन भेजा (Sent Summons) है। ऐसे समय मे सम्मन आने चारो ओर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीबीआई के सामने देना होगा जबाव
तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट और अन्य सहित कई अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने ही हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया। इसी के जबाव के लिए अब सम्मन भेजकर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें  Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रेन से पर्स चोरी: पर्स में थी नकदी व 5 लाख के जेवरात

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now