Camp: विपुल गार्डन सोसायटी में 31 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

On: August 23, 2025 1:15 PM
Follow Us:
  • मेरी बेटी मेरा अभियान के सहयोग से आयोजित होगा कार्यक्रम
  • रेवाड़ी नागरिक अस्पताल की टीम करेगी सहयोग
  • रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर किया जाएगा सम्मानित

Camp: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित विपुल गार्डन सोसायटी में 31 अगस्त को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामाजिक संगठन मेरी बेटी मेरा अभियान के सहयोग से लगाया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष राकेश राव ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में हर साल चार से पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस बार विपुल गार्डन सोसायटी में आयोजित शिविर में रेवाड़ी नागरिक अस्पताल की मेडिकल टीम सहयोग करेगी।

रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को समिति की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राव ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now