Bus Accident : पंजाब के पटियाला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाला के नाभा में पीआरटीसी की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। जिस समय हादसा हुआ बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हैरानी की बात है कि 52 सीटर बस में 130 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रियों से खचाखच भरी बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेड़ से टकराने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ की एक बड़ी टहनी बस के अंदर तक घुस गई। जिससे बस में सवार कई लोग जख्मी हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।Bus Accident
जानकारी के मुताबिक, नाभा के गांव फरीदपुर में वीरवार सुबह पीआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। ओवरलोडिंग के कारण चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस विशालकाय पेड़ से जा टकराई। बस की टक्कर से पेड़ भी टूट गया और एक बड़ी टहनी टूटकर बस के अंदर घुस गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला और विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के चालक, ड्राइवर समेत 15 सवारियों घायल हुई हैं। बस में ज्यादातर स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स थे।Bus Accident

















