Breaking news:खाटू श्याम बाबा के जयकारो के साथ पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु

On: March 21, 2026 7:29 PM
Follow Us:

Breaking news: धारूहेड़ा: सोमवार को धारूहेडा से बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान पदयात्रा नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह के नेतृत्व में लगातार चौथे साल रवाना हुई। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर यात्रा बाबा श्याम की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ।

आकर्षण तब रहा जब स्वयं हाथों में निशान ध्वज लेकर आम भक्त पैदल चले। शंख, ढोल बजाकर और डीजे पर बजते भक्तिमय भजनों के बीच प्रमुख मार्गों से गुजरी।

जगह जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। करीब 200 किलोमीटर की पद यात्रा कर खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगे, जहां बाबा को निशान अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

पद यात्रा में नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह, बलराज यादव, विपिन यादव, होशियार सिंह उर्फ बिट्टू, राम प्रकाश पहलवान , प्रमोद कुमार ,पूर्ण सिंह, मलिक सहित 13 श्रद्धालू शामिल है l

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now