Breaking news: हरियाणा के मोहित ने दी शहादत

On: March 21, 2026 7:31 PM
Follow Us:

Breaking news: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में देश ने अपने 10 जांबाज जवानों को खो दिया। सेना की एक गाड़ी नियंत्रण खोने के बाद करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही कई जवान शहीद हो गए। हादसे में घायल 11 जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले आर्मी जवान मोहित भी शहीद हो गए। मोहित की उम्र महज 25 साल थी। वह झज्जर जिले के गिजाड़ोध गांव के निवासी थे। गुरुवार देर शाम जब हादसे की सूचना मोहित के परिजनों तक पहुंची, तो गांव में मातम पसर गया। घर से लेकर पूरे गांव में गम का माहौल है और हर आंख नम है।

परिजनों के अनुसार, मोहित ने करीब 5 साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर वह एक जिम्मेदार जवान के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। मोहित की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद परिवार ने नए सपने संजोए थे, लेकिन यह हादसा उन सभी सपनों को छीन ले गया।

सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि शहीद जवान मोहित का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पार्थिव देह गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी शहीद जवान को अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now