मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: 5 लाख का ईनाम जीतने का सुनहरा मौका, जानिए क्या है स्कीम

On: May 3, 2025 7:07 PM
Follow Us:
5 लाख का ईनाम जीतने का सुनहरा मौका, जानिए क्या है स्कीम

Breaking News: भारतीय रेलवे ने देशभर में लगे डिजिटल घड़ियों को नया डिजाइन देने का फैसला लिया है। इसके लिए एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 5 लाख का ईनाम जीतने का सुनहरा मौका! जानिए इसके लिए क्या करना होग। कहां करना होगा आवेदन। इन सभी सवालो का जबाब आपको यही मिलेगा।

बता दे कि भारतीय रेलवे ने देशभर में लगे डिजिटल घड़ियों को नया डिजाइन देने का फैसला लिया है। इसी को लेकर रेलवे की ओर से एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें विजेता को पांच लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता खास तौर पर स्कूल कॉलेज और प्रोफेशनल लोगों के लिए रखी गई है।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi Crime: जुआ खेलते 17 लोग काबू, मास्टर मांइड फरार, डेढ लाख कैस बरामद

प्रतियोगिता की तारीख और ईमेल पता: बता दे कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 1 मई से 31 मई 2025 तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। रेलवे ने एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर समय को दीजिए नई पहचान। प्रतिभागियों को अपना डिज़ाइन contest.pr@rb.railnet.gov.in पर भेजना है।

जानिए क्या है ईनाम‘ बता दे कि रेलवे की इस प्रतियोगिता में केवल एक ही प्रतिभागी को पांच लाख रुपये का मुख्य पुरस्कार मिलेगा। जबकि इसके अलावा तीनों श्रेणियों यानी स्कूल कॉलेज और प्रोफेशनल में से प्रत्येक में पांच-पांच प्रतिभागियों को पचास हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक से अधिक डिज़ाइन भी भेजे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गरीब परिवारों को झटका, बीपीएस से बाहर हुए 13 लाख राशनकार्ड, जानिए क्या है वजह

जानिए कौन-कौन ले सकता है भाग: प्रतियोगिता में स्कूल के वे छात्र भाग ले सकते हैं जो बारहवीं तक पढ़ाई कर रहे हैं और जिनके पास स्कूल आईडी कार्ड है। इसी तरह किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के छात्र और प्रोफेशनल जैसे डिज़ाइनर कलाकार या कामकाजी लोग भी भाग ले सकते हैं। रेलवे ने सभी वर्गों को आमंत्रित किया है।

डिज़ाइन बनाते वक्त प्रतिभागियों को ध्यान देना होगा कि उनका डिज़ाइन हाई रेजोल्यूशन में हो और उसमें कोई वॉटरमार्क या लोगो न हो। इसके साथ एक ओरिजिनलिटी सर्टिफिकेट भी भेजना अनिवार्य है। डिज़ाइन के साथ एक छोटा सा कॉन्सेप्ट नोट भी देना होगा जिसमें उसके विचार और सोच की जानकारी होनी चाहिए। यानि स्लोगन भी लिखना होगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now