Breaking News: हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, घर में छाया मातम

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
MURDER NEWS

Breaking News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद ने भाई को ही भाई का कातिल बना दिया। मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 का है, जहां छोटे भाई राकेश ने बड़े भाई मुकेश की कुदाल से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।Breaking News

जानकारी के अनुसार, मुकेश और राकेश के बीच लंबे समय से पुश्तैनी घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी तेज हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आए राकेश ने घर में रखी कुदाल से मुकेश के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या के बाद से फरार आरोपी की तलाश में तीन विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now