RBI Update: देश में नकली नोटों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर ₹500 और ₹200 के नोटों को लेकर चिंता गहराती जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, ₹500 के नकली नोटों में 37.3% और ₹200 के नकली नोटों में 13.9% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कुल 2,17,396 नकली नोट पकड़े गए। अगर आपके पास भी ये नोट हैं, तो सावधान हो जाइए—कहीं आप भी नकली नोट के शिकार तो नहीं हो रहे? आइए जानते हैं असली और नकली नोटों की पहचान करने के तरीके और इससे जुड़ी अहम जानकारी।RBI Update
95% नकली नोट दूसरे बैंकों ने पकड़े
इनमें से सिर्फ़ 4.7% नोट RBI ने पकड़े, जबकि 95.3% नोट दूसरे बैंकों के ज़रिए बाहर आए। इससे साफ़ है कि आम बैंकिंग लेन-देन के ज़रिए नकली नोटों का प्रचलन हो रहा है और आम लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।RBI Update
500 और 200 रुपये के नकली नोटों की संख्या
₹500 के नकली नोट: 1,17,722
₹200 के नकली नोट: 32,660
ये आंकड़े 2023-24 के मुक़ाबले ज़्यादा हैं। हालांकि, नकली नोटों की कुल संख्या 2022-23 में 2,25,769 से घटकर 2024-25 में 2,17,396 रह गई है। रिपोर्ट से साफ़ है कि ज़्यादातर नकली नोट निजी बैंकों के ज़रिए पकड़े गए, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।
असली ₹500 के नोट की पहचान कैसे करें?
रंग: स्टोन ग्रे
आकार: 66 मिमी x 150 मिमी
सामने: महात्मा गांधी का चित्र, देवनागरी में ‘500’, सूक्ष्म पाठ में ‘भारत’ और ‘इंडिया’
सुरक्षा धागा: रंग बदलता हुआ (हरा से नीला)
वॉटरमार्क: गांधीजी और ‘500’ की छवि
पीछे: लाल किले की छवि
असली ₹200 के नोट की पहचान कैसे करें?
रंग: चमकीला पीला
आकार: 66 मिमी x 146 मिमी
सामने: महात्मा गांधी का चित्र, देवनागरी में ‘200’, सुरक्षा धागा
पीछे: सांची स्तूप की छवि, स्वच्छ भारत लोगो
दृष्टिहीनों के लिए उभरे हुए प्रतीक

















