Big Accident in Rewari : रेवाडी मार्ग पर मसानी के पास तेज रफ्तार के चलते एक थ्री व्हीलर पलट गया, जिसके चलते दो श्रमिको की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी इटावा के गांव गर गनसरा के रहने वाले पिंटू ने बताया कि वह तथा उसका भाई पंकज मजदूरी करते है। दोनो भाई मोहल्ला हजारीबास रेवाडी मे किराये के मकान मे रहते। उन्होंने बताया कि उसके मामा का लडका औरेया के गांव विधुना का रहने वाला शिवम , वह तथा उसका भाई पंकज कोयला खाली करने के लिए धारुहेडा जा रहे थे ।Big Accident in Rewari
ड्राईवर कैबिन मे ड्राईवर वह स्वयं बैठा हुआ था और शिवम व पंकज पीछे कोयले के कटटो के साथ बैठे थे। मसानी के बाद चालक की लापरवाही से थ्री व्हीलर पलट गया जिससे थ्री व्हीलर में पिछे बैठे शिवम व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दोनो को रेवाड़ी भर्ती करवाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनो रोहतक रैफर दिया।
लेकिन रोहतक पहुचंने से पहले ही दोनो ने दम तोड दिया। पुलिस ने पिंटू की शिकायत पर थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनो मृतको को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

















