मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news:रेवाड़ी में मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

On: January 21, 2026 3:16 PM
Follow Us:

Haryana news: रेवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों ने मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी एवं हेल्पर वर्कर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर राजीव चौक से जिला सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान राजबाला चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से कम मानदेय में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में मौजूदा मानदेय से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी करे।

यह भी पढ़ें  IPL 2026: संजू सैमसन का 31वां जन्मदिन, आईपीएल 2026 में आरआर से CSK में हो सकता है ट्रांसफर

प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीडीपीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण ट्रैकर एप को दुरुस्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उनके काम में परेशानी होती है और अनावश्यक दबाव बढ़ता है।

कार्यकर्ताओं ने ओटीपी और फेस कैप्चर रीडिंग की व्यवस्था को भी समाप्त करने की मांग की। उनका कहना है कि नेटवर्क की समस्या और तकनीकी खामियों के कारण बार-बार ओटीपी और फेस कैप्चर में दिक्कत आती है, जिसका खामियाजा उन्हें मानसिक तनाव के रूप में भुगतना पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन प्रक्रियाओं के चलते उन पर बेवजह का मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री एक्शन मोड में, 15 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल में अहम भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों को नियमित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएं।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला सचिवालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now